Machhlishahr News : भूमि विवाद में अपहरण के बाद हत्या का आरोप


मामले गुमशुदगी दर्ज होने के पांच दिन बाद भटपुरा गांव में नहर से मिला शव
घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ पहुंची थाने पर, प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ 

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के थलोई हरनहनिया गांव में भूमि विवाद के दौरान साजिश रचकर हत्या करने का 
आरोप मृतक के पुत्र ने लगाया है। मामले में एक अगस्त को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जबकि वृहस्पतिवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में शव मिला जिसकी शिनाख्त थलोई हरनहनिया निवासी अशोक कुमार पटेल (49) के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद घटना की सूचना जब ग्रामीणों को हुई तो भारी भीड़ कोतवाली पहुंच गई। हत्या की प्राथमिकी दर्ज़ करने के आश्वासन पर लोग वापस लौट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
मृतक के पुत्र आकाश कुमार पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका अपने परिवार और पड़ोसियों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।उक्त विपक्षी की भटपुरा में रिश्तेदारी है और वे सब रिश्तेदारों के साथ साजिश रचकर पिता अशोक कुमार पटेल की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिए। आकाश का कहना है कि एक अगस्त को उनके पिता घर से 8बजे बाइक से निकले थे और फिर लौट कर घर वापस नहीं गए।मामले में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पांच दिन बाद भटपुरा गांव की नहर से शव बरामद हुआ है।मामले में ईश्वर लाल उनकी पत्नी फूलकली,उनके पुत्र अंकित, अमरेंद्र पटेल ,कविता समेत अन्य लोगों को नामजद करते हुए साजिश रचकर पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है।मामले में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्यवाही की जायेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534