Machhlishahr News : आश्वासन पर राजस्व कर्मियों का चौथे दिन धरना स्थगित


मंगलवार को एस डी एम से वार्ता के बाद शाम को संगठन की बैठक में हुआ निर्णय 

मछलीशहर। तहसील में चल रहा राजस्व लेखपालों का धरना चौथे दिन मंगलवार को उपजिलाधिकारी से वार्ता के बाद हुई बैठक में स्थगित  कर दिया गया है। आय अधिवास प्रमाण पत्र बनाने के दौरान मिलने वाले राजस्व के भुगतान करने के आश्वासन पर धरना स्थगित  हो गया।
लेखपाल संघ के मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि पैमाइश के दौरान हुई घटना में आरोपियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने दिया था।उक्त मामले में पुलिस ने चालान भी कर दिया है।इसके बाद रविवार को तहसील में आए ए डी एम और सी आर ओ ने प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के एवज में मिलने वाली धनराशि जो बकाया है शीघ्र ही भुगतान करने का आश्वासन दिया था।इसके बाद स्पष्ट आदेश पारित नहीं होने पर सोमवार को भी धरना जारी रहा।मंगलवार को सायं एस डी एम अजय उपाध्याय और उक्त संगठन के मध्य पुनः वार्ता हुई ।इसके बाद सदस्यों ने संगठन की बैठक कर अपना धरना स्थगित कर दिया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534