Mariahu News : मड़ियाहूं में सचल विज्ञान प्रदर्शनी ने छात्रों में जगाई वैज्ञानिक सोच

मड़ियाहूं के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा दो दिवसीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। प्रदर्शनी में 'दैनिक जीवन में मशीन' विषय पर आधारित 20 स्वचालित तथा करीब 25 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से छात्रों को मशीनों के कार्य करने के सिद्धांत और उनके दैनिक जीवन में उपयोग की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी गई। आंचलिक विज्ञान नगरी की टीम के प्रमुख आशु ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और व्याख्यानों के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान के अनेक सिद्धांत सहज भाषा में समझाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में जिज्ञासा बढ़ाना, वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नए विकास से परिचित कराना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, शिक्षक अजय सिंह, सत्य प्रकाश यादव, विनोद पाल, आनंद सिंह, कृष्ण मुरारी यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534