Mumbai News : नालासोपारा की धरती पर पंकज तिवारी का हुआ सम्मान


नालासोपारा। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास ने दिल्ली से पधारे युवा कवि कलाकार स्तंभकार अवधी भोजपुरी के सशक्त हस्ताक्षर शिक्षक पंकज तिवारी का सम्मान नालासोपारा की धरती पर किया।
        श्रीकृष्णा प्रापर्टी रश्मि दिव्या काम्प्लेक्स शाप नं.७ नालासोपारा ईस्ट के आफिस में आ.प्रेमप्रकाश मिश्र जी की अध्यक्षता में संचालन श्रीमती लक्ष्मी यादव "ओजस्विनी"ने किया।मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे पंकज तिवारी जी रहे।उनका सम्मान कवि पं.जमदग्निपुरी, रासबिहारी पाण्डेय, विनोद शुक्ल"गुंजन", शिवनारायण यादव,अरुण दुबे"अविकल",विनोद सिंह,मुम्बई से "आत्मिक"श्रीधर मिश्र,हौसिला प्रसाद "अन्वेषी" , ओमप्रकाश तिवारी, डोंबिवली से लक्ष्मी यादव ओजस्विनी आदि ने अपनी रचनाओं से किया।सावनी फुहार जमके सबको तर-बतर की।प्रेमप्रकाश मिश्र,अरुण पाण्डेय आदि कई गणमान्य श्रोता उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाये।और सावनी फुहार का आनंद लिए। अरुण दुबे अविकल जी का भी संस्था ने सम्मान किया। अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मिश्र,व मुख्य अतिथि पंकज तिवारी जी का सम्मान संस्था काव्यसृजन ने पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र से किया।इस शानदार और अविस्मरणीय आयोजन का समापन संस्थापक पं.जमदग्निपुरी जी ने सबका आभार प्रकट करते हुए किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534