Badlapur News : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल,

एक्सरे मशीन का उद्घाटन। 


बदलापुर-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। और उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया जो एक माह तक चलता रहेगा। 
वही विधायक और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित नई एक्सरे मशीन का उद्घाटन भी किया, इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पहुंचे कुछ लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ अस्पताल का चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। 
इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों ने टीवी मरीजों को उपलब्ध दवाईयां स्वास्थ्य और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534