Jaunpur News : 11 हजार वोल्ट की लाइन का फ्यूज उड़ा, 12 घंटे से बिजली गुल


जौनपुर। ग्राम पंचायत बड़ेरी में 11 हजार वोल्ट की मुख्य हाईटेंशन लाइन का फ्यूज उड़ने से पिछले 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा है और स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण घरों के इन्वर्टर और बैटरी भी डिस्चार्ज हो गए हैं। इससे पीने के पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। मौसम में उमस के बीच बिजली कटौती से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारी और छात्र भी बिजली संकट से प्रभावित हैं।

ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। लोगों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन और खराब फ्यूज को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। ग्रामीणों ने विभाग से टीम भेजकर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534