Jaunpur News : कमीशन बढ़कर 125 रुपये हुआ, अब 200 रुपये प्रति क्विंटल की मांग



गृह जनपद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का कोटेदारों ने किया भव्य स्वागत

जौनपुर। उचित मूल्य विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन में 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर जौनपुर में कोटेदार संघ की ओर से आभार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी का उनके गृह जनपद पहुंचने पर जिलेभर से आए कोटेदारों ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

समारोह में कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। साथ ही अपनी समस्याओं और मांगों को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा। कोटेदारों ने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई और दुकान संचालन के बढ़ते खर्च को देखते हुए 125 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से कमीशन बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरसू सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दयाशंकर निगम, मीडिया प्रभारी सलीमुल्लाह, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, बदलापुर तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार, शाहगंज तहसील अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, लुकमान अहमद, वीरेंद्र कुमार दुबे, मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव, मछलीशहर तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव समेत विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

नगर क्षेत्र के दुकानदार संतोष गुप्ता, मनोज कुमार जायसवाल, अनुज जायसवाल, अशोक जायसवाल, अमरनाथ, संतोष यादव और कृष्ण कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कोटेदारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534