Jaunpur News : आक्रोशित बी-पैक्स कर्मचारी 22 सितंबर को लखनऊ में करेंगे घेराव


जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जौनपुर शाखा के आह्वान पर क्षेत्र के बी-पैक्स (B-PACS) कर्मचारियों ने बकाया वेतन और कमीशन न मिलने को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 21 सितंबर तक कर्मचारियों की वेतन संबंधित जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 22 सितंबर 2026 को प्रदेश भर के बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में वी-पैक्स पर कार्यरत कर्मचारी को नियमित समयबद्ध वेतन दिलाए जाने तथा प्रस्तावित आंदोलनाआत्मक कार्यक्रम की सूचना के संबंध में उत्तर प्रदेश सहकारी सीमित कर्मचारी संघ की शाखा जौनपुर ने शनिवार को सहकारी सीमित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता जौनपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कोषाध्यक्ष रामनाथ सोनकर,महामंत्री गुलाबचंद यादव , संगठन मंत्री विजय प्रकाश सिंह, पवन तिवारी ,श्रीकांत दुबे , राहुल पांडे , पवन तिवारी ,मनोज यादव , धर्मेंद्र मधुकर ,आदि लोग थे। सहकारिता कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से वेतन न मिलने और लोडिंग-अनलोडिंग व धान-गेहूं क्रय कमीशन का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।  संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है।
अब निर्णय लिया गया है कि 21 सितंबर की अंतिम समयसीमा (डेडलाइन) बीतने के बाद, 22 सितंबर को जौनपुर बी-पैक्स कर्मचारी लखनऊ पहुंचेंगे। वहां शासन और सहकारिता विभाग के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपनी लंबित वेतन समस्याओं और मांगों को जोरदार ढंग से रखा जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534