Jaunpur News : 33 केवी लाइन में खराबी से बक्शा क्षेत्र की बिजली गुल


जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के सवंसा पावर हाउस पर गुरुवार सुबह 33 केवी लाइन में खराबी आने से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बक्शा से होने वाली बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। खराबी सुबह करीब 7:40 बजे आई, जिसके बाद उपकेंद्र से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विद्युत उपकेंद्र बक्शा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, तेज आंधी-तूफान और लगातार हो रही बारिश के कारण 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आया है। इसके चलते पूरे उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। खराबी की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।

बिजली विभाग की टीमें सप्लाई बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण लाइन पर पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशने में परेशानी हो रही है। विभागीय टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम साफ होते ही लाइन की पेट्रोलिंग कर खराबी का पता लगाया जाएगा और उसे ठीक कर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534