Jaunpur News : धौरइल में 4 माह से सड़क पर जमा गन्दा पानी, संक्रमण का खतरा बढ़ा


गन्दे पानी से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे, गिरकर वापस लौट जाते हैं घर

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंण्ड शाहगंज (सोंधी) अन्तर्गत धौरइल गांव के उत्तर का पूरा में पिछले करीब 4 माह से सड़क पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्रामीणों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर ब्लॉक, जिला के अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के अनुसार उत्तर का पूरा में करीब 200 घरों की आबादी निवास करती है। इस पुरवे पर ब्राह्मण, ठाकुर, यादव, शर्मा, कश्यप के लोग रहते हैं। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ लगभग ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राएं स्कूल जाने के लिए आवागमन करते हैं। गांव से बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अलावा कई बच्चे क्षेत्र के विभिन्न कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। इन सभी के लिए यह रास्ता प्रमुख आवागमन का साधन है। सड़क पर लगातार पानी जमा होने के कारण बच्चों को मजबूरी में गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव इतना अधिक है कि कई स्थानों पर बच्चों के जूते-चप्पल पानी में फंस जाते हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। स्कूल ड्रेस खराब हो जाता है। जिसके चलते छात्रों को वापस घर लौटना पड़ जाता है। इसके कारण महिलाओं का कहना है कि 4 माह से जमा पानी के कारण कई बच्चे संक्रमण के चपेट में आ गए हैं और महिलाएं भी संक्रमण के चपेट में आ गई है जिससे उन्हें भारी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर यह पानी का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर नहीं कराया गया तो हम लोग जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534