खुटहन (जौनपुर)17 सितंबर प्राथमिक विद्यालय परसादपुर वीरमपुर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने किचन रूम का ताला चटकाकर करीब 60 किग्रा खाद्यान्न समेत एमडीएम के बर्तन, बच्चों की थाली और ग्लास उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय में तमाम ग्रामीण जुट गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि किचन रूम का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
