Jaunpur News : समाचार पत्र विक्रेता संघ ने धूमधाम से मनाया ज्ञान प्रकाश सिंह का 64वां जन्मदिन


जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ जौनपुर की एक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय धरनीधरपुर, मीरपुर में जिला अध्यक्ष राम सहारे मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान महान समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का 64वां जन्मदिन समाचार पत्र विक्रेताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित समाचार पत्र विक्रेताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से सभी समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच फल का वितरण किया गया। इस दौरान विक्रेताओं ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा लंबे समय से समाचार पत्र विक्रेताओं के हित में सहयोग किया जा रहा है। उनके जन्मदिन को लेकर संघ के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह समाचार पत्र विक्रेताओं को अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र विक्रेताओं को गोद लेने के बाद से उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार सहयोग किया जा रहा है। विक्रेताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

राम सहारे मौर्य ने बताया कि पिछले वर्ष सर्दी के मौसम में भी सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को डबल ड्रेस और जैकेट का वितरण किया गया था, जिससे ठंड के मौसम में समाचार पत्र वितरण करने वाले विक्रेताओं को काफी सहूलियत मिली। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता प्रतिदिन सुबह लोगों तक अखबार पहुंचाने का कार्य करते हैं और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके प्रति सहयोग और सम्मान की भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

बैठक के दौरान संघ के सदस्यों ने ज्ञान प्रकाश सिंह के सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाचार पत्र विक्रेताओं की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर दैनिक जागरण से अवधेश यादव, अमर उजाला से अम्बुज मिश्रा, हिंदुस्तान से बिट्टू कुमार, अवधेश मौर्य, मंगरु राम मौर्य, नरेंद्र मौर्य, सुनील मौर्य, राजेश मौर्य, पंकज मौर्य, विजय शर्मा, शैलेंद्र मौर्य, पवन मौर्य, रवि शर्मा, नीरज मौर्य, भरत लाल मौर्य, कुलदीप साहू, मनोज मौर्य, अश्विनी गुप्ता, मोहम्मद इलियास, गुलफाम, सतीश मौर्य सहित अन्य समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534