Jaunpur News : एआरपी परीक्षा में 74 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

चार कक्षों में शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से हुई परीक्षा


जौनपुर। जनपद में एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) परीक्षा मंगलवार को निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 80 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 74 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

परीक्षा के लिए चार कक्ष निर्धारित किए गए थे। प्रत्येक कक्ष में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे। परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में की गई।

परीक्षा केंद्र पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर और एसआरजी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन का जायजा लिया।

परीक्षा के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534