चंदवक ।
गोमती नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। जिससे नदी के किनारे के गांवों चंदवक घाट व बलुई के निचले इलाकों में पानी भर गया है। पशुओं के चारे की समस्या व आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने कानूनगो दर्शन सिंह व हल्का लेखपाल श्रीराम यादव सहित अन्य लोगों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा लोगों को सतर्क रहने को कहा। बताया कि जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएंगी।। पूछने पर बताया कि अभी खतरे के नीचे जलस्तर है। हम लोग निरंतर नजर बनाये हुए है। किसी भी तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण को कोई परेशानी नहीं होंगी।