Jaunpur News : मुंगराबादशाहपुर में सीबीआई डीएसपी जहीर अख्तर अंसारी का स्वागत


मुंगराबादशाहपुर। सीबीआई गाजियाबाद में तैनात डीएसपी जहीर अख्तर अंसारी को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने के बाद पहली बार अपनी जन्मस्थली मुंगराबादशाहपुर पहुंचने पर नगरवासियों ने स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन के पूर्व सदर रियाज अहमद के नेतृत्व में किया गया। इसमें नगर के कई लोग और क्षेत्रवासी शामिल हुए। लोगों ने डीएसपी जहीर अख्तर अंसारी को राष्ट्रपति पदक मिलने पर खुशी जताई और इसे उनकी मेहनत, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण का सम्मान बताया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जहीर अख्तर अंसारी ने अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से परिवार के साथ ही अपनी जन्मभूमि का भी नाम रोशन किया है। देश की सेवा में उनके योगदान को सम्मान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

लोगों ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर के ऐसे अधिकारी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की सीख मिलती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी समाज और देश के लिए गौरव का विषय हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534