Jaunpur News :जनपदस्तरीय माध्यमिक विद्यालय गतका प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

जौनपुर। शहर के बी.आर.पी. इण्टर कॉलेज परिसर में शनिवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय गतका प्रतियोगिता 2026-27' (अण्डर- 17 एवं 19 वर्ष, बालक/बालिका) का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। इस प्रतियोगिता के आयोजक बी.आर.पी. इण्टर कॉलेज जौनपुर तथा संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या भी उपस्थित रहीं।
खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। आज के समय में खेलों में अपार संभावनाएं और उज्ज्वल भविष्य है। राज्य सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और मंच प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि ग्रामीण व जिला स्तर की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। समारोह के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव तथा आयोजकों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534