सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल रहीं, जबकि कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार जायसवाल रहे। मेले का आयोजन अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।मेले में सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बुखार, सर्दी-खांसी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया और महिला एवं बाल रोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण, स्वच्छता और परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी। साथ ही आयुष्मान कार्ड, टीबी, संचारी रोग नियंत्रण सहित सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर डॉ रुचि सिंह डॉक्टर त्रिभुवन डॉ चंदन प्रजापति डॉ इंद्रेश यादव चीफ फार्मासिस्ट हृदय नारायण नीरज उपाध्याय संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में एएनएम बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।