Jaunpur News : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से भाई की मौत बहन घायल


जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार भाई की मौत हो गई। जबकि साथ में रही बहन घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहां ग्राम निवासी आकाश यादव उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र विनोद अपनी बहन पूनम उम्र लगभग 27 वर्ष और उसकी एक वर्ष की पुत्री सब्बो के गुरुवार की शाम बाइक द्वारा बैंक में केवाईसी कराने गए थे। वापस आते समय सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आ गए जिससे बहन भाई दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टरों ने आकाश को देख कर मृत घोषित कर दिया। और पुनम  का दोनों पर फैक्चर हो जाने से उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534