Jaunpur News : नगर पालिका जौनपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सड़क पर उतरीं सपा नेत्री

सफाई, निर्माण, रख—रखाव में जबर्दस्त लापरवाही बरती जा रही: उषा जायसवाल
जिलाधिकारी को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कार्यों में लापरवाही को लेकर सपा नेत्री उषा जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को जबर्दस्त प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा गया।
पत्रक के माध्यम से समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने कहा कि साफ—सफाई, निर्माण आदि में जबर्दस्त लापरवाही बरती जा रही है। देखा जा रहा है कि जिला कारागार के पीछे स्थित पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित लोहिया पार्क के रख—रखाव में लापरवाही है। वहीं नगर पालिका द्वारा सप्लाई किये जाने वाले पेयजल को स्वच्छ एवं सुचारू रूप से न किये जाने, सद्भावना पुल के बगल में स्थित गोपी घाट पर नमामि गंगे द्वारा बनाया गया चेंजिंग रूम, शुलभ शौचालय को नगर पालिका को हैण्ड ओवर किये जाने, टूटी सड़क को समय से ठीक किये जाने, समय से मच्छरों के प्रकोप से बचने हेतु दवा का छिड़काव किये जाने की बात भी सपा नेत्री ने किया।
श्रीमती जायसवाल ने आगे कहा कि चेयरमैन के कार्यों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर पालिका जौनपुर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। विरोध प्रदर्शन करते हुये उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में जिला प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो नगर पालिका क्षेत्र का आम जनमानस सड़क पर आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर पालिका व जिला प्रशासन की होगी।
उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी राजेश यादव, प्रदेश सचिव सुशील चन्द्र दुबे, सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सुशील यादव, सदर महासचिव पूनम यादव, नगर अध्यक्ष शिवांगी यादव, राधिका यादव, पूजा यादव, शालिनी यादव, सोनी यादव, डा. जंग बहादुर यादव, सुहेल अहमद एडवोकेट, रंजीत सोनकर, मोनू सोनकर, जीशान अहमद, कमलेश यादव, संदीप यादव एडवोकेट, गगन जायसवाल, लालता यादव सहित तमाम लोग मौजूद है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534