Jaunpur News : चार फरार आरोपियों के घर पुलिस ने डुगडुगी पिटवा किया नोटिस चस्पा


चन्दवक । 

स्थानीय थाने में दर्ज अलग अलग  मुकदमे में बाद फरार चल रहे कुल चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर उद्घोषणा पत्र चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के घर डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा कराई और उनके घरों पर न्यायालय से जारी नोटिस की प्रतियां चस्पा की गईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केराकत थाना क्षेत्र के अमहित गांव निवासी अमन गौंड पुत्र उमेश के घर पहुंचकर माननीय न्यायालय से निर्गत धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की तामिला कराई। पुलिस ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर न्यायालय की उद्घोषणा की जानकारी सार्वजनिक की। दूसरी तरफ चंदवक थाना क्षेत्र के मुकदमा अपराध संख्या 18/2026, धारा 109(1) बीएनएस में फरार चल रहे रेहारी गांव के तीन अभियुक्तों अर्जुन पुत्र राजेंद्र, कुंदन पुत्र कुमारे तथा अमन नौना पुत्र बबलू के घरों पर भी पुलिस ने न्यायालय से निर्गत धारा 84 बीएनएसएस संबंधी नोटिस की प्रतियां चस्पा कर डुगडुगी बजवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी नोटिस में दिये गए समय के अंदर आरोपियो के हाजिर न होने पर उनके सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534