Jaunpur News : नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: डॉ. शशिकांत यादव


 विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज प्रतियोगिता में युवाओं ने किया प्रतिभाग
 वीबीवाईएलडी क्विज से युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,  दी गई पंजीकरण की जानकारी
जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में कुलपति प्रो आर के सिंह के मार्गदर्शन में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” एवं विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद  2027 के अंतर्गत मिशन मोड अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार, राज्जू भैया संस्थान में किया गया।
   कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने नवोन्मेषी विचारों, रचनात्मक सोच एवं प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।
   राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत अभियान तथा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (वीबीवाईएलडी) क्विज प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता के लिए किस प्रकार पंजीकरण किया जा सकता है तथा पंजीकरण के बाद युवा किस प्रकार इस राष्ट्रीय स्तर की पहल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद युवाओं को अपनी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच और विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। 

    मंच संचालन आंची वर्मा एवं सिद्धार्थ कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुमित सिंह ने किया । इस अवसर पर डॉ अजय कुमार मौर्य, डॉ पी सी यादव, अभिषेक कुमार गर्ग माय भारत के स्वयं सेवक सुमित सिंह, विपिन यादव, स्नेहा मिश्रा, आर्ची वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, प्रभात तिवारी एवं बड़ी संख्या मे स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534