Jaunpur News : ट्रेन की चपेट में मेडिकल एजेंसी संचालक की मौत



खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मेडिकल एजेंसी संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

बताया गया कि मृतक मेडिकल एजेंसी का संचालन करते थे। परिजन घर पर उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रेन हादसे की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार के लोगों में मातम छा गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534