Jaunpur News : विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाना पीयू की प्राथमिकता: प्रो. आर.के. सिंह


विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 10 विद्यार्थियों का चयन

संवाद कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधियों ने दिए टिप्स 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल  द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार एवं करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीरइन्फो सॉल्यूशंस के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीसीए, एमसीए, बी.टेक सहित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने नीरइन्फो सॉल्यूशंस के निदेशक संयुक्त राज्य अमेरिका सुधांशु शेखर एवं प्रबंध साझेदार वरुण महाजन से संवाद कर विद्यार्थियों के प्रदर्शन, रोजगार की बदलती आवश्यकताओं तथा उद्योग जगत की अपेक्षाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच के अंतर को कम करने पर विशेष जोर दिया।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार योग्य बनाने, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप उनके कौशल का विकास करने तथा उनके करियर को सही दिशा प्रदान करने पर निरंतर विशेष ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं रोजगार के लिए तैयार पेशेवर बनाना है। विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण एवं नियोजन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं प्लेसमेंट कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों में संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार कौशल, तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षता, टीम भावना तथा समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

समापन सत्र में नीरइन्फो सॉल्यूशंस के निदेशक सुधांशु शेखर एवं वरुण महाजन ने कहा कि पूर्वांचल के विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कंपनी की ओर से भविष्य में भी विश्वविद्यालय को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप तैयारी करने के महत्वपूर्ण सुझाव एवं टिप्स दिए।
कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का समाधान किया तथा रोजगार एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के प्रथम चरण में 8 सितंबर को अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के 116 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद 9 सितंबर को कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कंपनी के कार्यक्षेत्र, रोजगार के अवसरों एवं करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात विद्यार्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए। विस्तृत चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के बाद विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार, नीरइन्फो सॉल्यूशंस के अनिकेत खरे, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. दीप, डॉ. के.के. यादव, डॉ. अनुराग, श्याम त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534