Jaunpur News : संस्कृत के प्रकांड विद्वान माता प्रसाद तिवारी का निधन

जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित भेलूपुर,तियरा गांव निवासी पंडित माता प्रसाद तिवारी के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संस्कृत विद्यालय,तियरा के पूर्व प्रधानाध्यापक रहे पंडित माता प्रसाद तिवारी संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे। उनके निधन पर पूर्व प्रधानाचार्य रामसागर तिवारी, प्रभारी विभाग निरीक्षक शिवशंकर तिवारी, मलय तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापक कमल तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, मार्कंडेय तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, छोटेलाल तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534