गौराबादशाहपुर। भूईली गांव से पतहना जा रहे दो लोग शनिवार को बनरहिया बाग के पास हादसे का शिकार हो गए। दोनों एक ही वेगनआर कार में सवार थे। इसी दौरान अचानक पेड़ कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार में बैठे दोनों लोग घायल हो गए।
हादसे में भूईली निवासी बिपिन सिंह उर्फ मंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि पेड़ गिरने के बाद कार का शीशा तोड़ते हुए उन्हें सीने में चोट लगी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए सदर अस्पताल जौनपुर भेजा।
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बिपिन सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल मनीष सिंह को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चा
