Jaunpur News : बाबा कीनाराम आश्रम में जन्मोत्सव से पहले साफ-सफाई की मांग


चन्दवक, जौनपुर। 

डोभी क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित बाबा कीनाराम आश्रम में आगामी 10 सितंबर 2026 को बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर आश्रम के व्यवस्थापक गोपाल उपाध्याय ने डोभी खंड विकास अधिकारी अरविन्द कुमार यादव को पत्र देकर आश्रम परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था कराने की मांग की है।

पत्र में व्यवस्थापक ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आयोजन से पूर्व आश्रम परिसर की साफ-सफाई कराया जाना आवश्यक है।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि आश्रम का निरीक्षण कर 10 सितंबर से पहले स्वच्छीकरण एवं साफ-सफाई का कार्य कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि जन्मोत्सव समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534