Jaunpur News :बक्शा पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश


 बक्शा।स्थानीय थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश शुक्रवार कर किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5.150 किलोग्राम अवैध गांजा, एक वैगनआर कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया के तहत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में बक्शा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कुछ संदिग्ध वाहन नौपेड़वा हाईवे अंडरपास के पास आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 5.150 किलोग्राम गांजा बरामद किया और मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचम गौतम (निवासी नदियापार, थाना सरायख्वाजा,  और सुभाष गोस्वामी निवासी सुकुल उमरी, थाना चांदा, सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार (UP32RU4505) और टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल (UP65DR7850) को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को 3 सितंबर 2026 की रात 8:33 बजे नौपेड़वा हाईवे अंडरपास से गिरफ्तार किया गया था। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें 4 सितंबर 2026 को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

बरामद सामान में 5.150 किलोग्राम अवैध गांजा, एक वैगनआर कार (UP32RU4505) और एक टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल (UP65DR7850) शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद शाहनवाज सिद्दीकी, कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534