Jaunpur News : सिरौली में स्कूल जाने वाले रास्ते की सफाई, बच्चों को मिली राहत

जौनपुर। रामनगर विकासखंड के सिरौली गांव में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते की गुरुवार सुबह सफाई कराई गई। समाजसेवी राहुल कुमार गौतम के सहयोग से मजदूर लगाकर रास्ते पर उगी घास और झाड़ियों को हटाया गया। रास्ते पर झाड़ियां बढ़ जाने से स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी हो रही थी।


ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय तक जाने वाले रास्ते से रोजाना दर्जनों बच्चे आते-जाते हैं। काफी समय से घास-फूस के कारण कई जगह रास्ता ढक गया था, जिससे बच्चों के गिरने और चोट लगने का खतरा बना रहता था।

ग्रामीण शुभम तिवारी, दिलीप तिवारी और दीपक तिवारी ‘दीपू’ ने समाजसेवी राहुल कुमार गौतम को समस्या की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल मजदूरों की व्यवस्था कर सफाई शुरू करा दी। सफाई के बाद बच्चों और अभिभावकों को काफी राहत मिली।

राहुल कुमार गौतम ने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान आलोक भारती, अभिषेक भारती सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534