बरसठी | भाजपा मंडल बरसठी की ओर से शुक्रवार को सोतीपुर गांव में बूथ स्तर चौपाल चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चौपाल में संगठनात्मक विषयों के साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रमेश शुक्ला, मंडल महामंत्री जितेंद्र दुबे बाजपेई, मंडल कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अतुल कुमार शुक्ला, बूथ अध्यक्ष विनोद गौड़ समेत ग्रामवासी और महिलाएं मौजूद रहीं।
Jaunpur News : बूथ स्तर पर हुई चौपाल, संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
byJaunpur Live
-