Jaunpur News : दुकानदार को धमकी, प्राथमिकी

बरसठी | जमुआं गांव निवासी अजय कुमार गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बड़ेरी (दशमी बगीचा) गांव स्थित अपनी दुकान पर आकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित के मुताबिक बड़ेरी गांव निवासी एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आकर आए दिन धमकी देता है। पीड़ित अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ माह पहले दो पक्षों के बीच विवाद होने पर उसने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चौकी प्रभारी के मांगने पर उपलब्ध कराई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर सतई उससे नाराज है और आए दिन गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सतई सरोज के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534