Jaunpur News : युवक के सिर पर रॉड से किया हमला, वांछित आरोपी गिरफ्तार


बरसठी | स्थानीय थाना क्षेत्र के परियत बाजार में शराब ठेके के सामने युवक के सिर पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।उक्त गांव निवासी समरनाथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर की रात करीब 10 बजे उनका बेटा विकास सिंह बाजार में शराब ठेके के सामने था। आरोप है कि सुभाष गौड़, अनिल गौड़, आशीष गौड़ और अतुल गौड़ ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और रॉड से विकास के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश होकर लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बरसठी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने विकास के पिता समरनाथ सिंह की तहरीर पर बीएनएस की धारा 109, 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपी आशीष गौड़ को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534