Jaunpur News : स्कूल के सामने अशोभनीय प्रचार: बच्चों की नजर के सामने लगे होर्डिंग ने खड़े किये सवाल

जौनपुर। रामनगर–लाइन बाजार क्षेत्र में कैंब्रिज इंग्लिश स्कूल के ठीक सामने लगा एक विज्ञापन सवालों के घेरे में है। होर्डिंग में महिलाओं के ऐसे चित्र प्रदर्शित किये गये हैं जिन्हें बच्चों के लिये अनुपयुक्त माना जा सकता है। विद्यालय के सामने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की सामग्री वाला विज्ञापन लगाये जाने से विज्ञापन की विषय-वस्तु और स्थान की उपयुक्तता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि विद्यालय के आस—पास दिन भर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और राहगीरों का आवागमन रहता है। सड़क किनारे ऊंचाई पर लगा बड़ा होर्डिंग दूर से ही दिखाई देता है। ऐसे में विद्यालय के सामने लगाए जाने वाले विज्ञापनों की सामग्री और प्रस्तुतीकरण को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सार्वजनिक स्थानों पर व्यावसायिक विज्ञापन लगाने के लिये स्थान और उसकी सामग्री की उपयुक्तता महत्वपूर्ण है। खासकर शैक्षणिक संस्थानों के आस—पास ऐसे विज्ञापनों का प्रदर्शन बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिये। इस मामले में भी होर्डिंग की सामग्री और उसे लगाये जाने की अनुमति की प्रक्रिया की जांच किये जाने की जरूरत है।

मामले में नगर निकाय और संबंधित विभाग द्वारा होर्डिंग की जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिये कि विज्ञापन निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं। नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि शैक्षणिक संस्थानों के आस—पास का वातावरण बच्चों के अनुकूल बना रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534