Jaunpur News : बारिश में गरीब का कच्चा घर ढहा

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के जमालपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते छोटेलाल गौड़ का कच्चा मकान बीती रात करीब 10 बजे भरभराकर ढह गया। घर गिरने से रसोई और खाने-पीने का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग दूसरे कच्चे मकान में सो रहे थे।

बताया गया कि मकान पहले से ही जर्जर और कमजोर था। इसी कारण परिवार के लोग घर से सटे दूसरे कच्चे मकान पर तालपट्टी डालकर रह रहे थे। छोटेलाल के तीन बेटे हैं और उनके बच्चों समेत परिवार में कई सदस्य हैं। मकान गिरने के बाद पूरे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार छोटेलाल बेहद गरीब हैं और लंबे समय से सरकारी आवास की आस लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आजादी के बाद से उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उनका आरोप है कि मकान गिरने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची है। परिवार ने सरकारी आवास और आर्थिक सहायता की मांग की है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534