जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर, उत्तर प्रदेश लखनऊ के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वैज्ञानिकों ने अधिकारियों को रिमोट सेंसिंग, जीआईएस और जीपीएस तकनीक के उपयोग की जानकारी दी।
कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एमएस यादव और नरेंद्र कुमार तथा परियोजना वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार मिश्रा और सूरज बडजात्या ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत तैयार किए गए जनपदवार डिजिटल डाटाबेस का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों का उपयोग कृषि, राजस्व, भू-संचय, जल-संचय, प्राकृतिक आपदा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई, जल निगम, नलकूप, सड़क और वन समेत कई क्षेत्रों में किया जा रहा है।
वैज्ञानिकों ने भुवन पोर्टल, लिडार तकनीक और प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के डाटाबेस के उपयोग की जानकारी भी दी।
कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, जिला विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।