Jaunpur News : घरेलू विवाद में दो महिलाओं की हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार


जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सैदूपुर गांव में दो महिलाओं की हत्या

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को रजमलपुर निवासी कमल कुमार पटेल ने नेवढ़िया थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि घरेलू विवाद को लेकर भूपेंद्र पटेल और उसकी पत्नी सुमन पटेल ने दुष्प्रेरित होकर सामान्य आशय के तहत कुल्हाड़ी से शीतला देवी पत्नी स्व. राजपति पटेल और गौरा देवी पुत्री स्व. राजपति पटेल की हत्या कर दी। दोनों महिलाएं सैदूपुर गांव की निवासी थीं।

घर से ही पुलिस ने दोनों को पकड़ा

तहरीर के आधार पर पुलिस ने भूपेंद्र पटेल, उसकी पत्नी सुमन पटेल और राजेंद्र पटेल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 235/26 में धारा 3(5), 49 और 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भूपेंद्र पटेल और सुमन पटेल को उनके घर से ही हिरासत में लिया।

घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी बरामद की। गिरफ्तार भूपेंद्र पटेल की उम्र करीब 42 वर्ष और सुमन पटेल की उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। दोनों सैदूपुर थाना नेवढ़िया के निवासी हैं।

पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी, उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, रिजर्व कांस्टेबल श्याम सुंदर मौर्य, रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक कुमार और रिजर्व महिला कांस्टेबल नेहा यादव शामिल रहीं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534