Mumbai News : मुलुंड के मिश्रा हाउस में गूंजा गणपति बप्पा मोरया


मुंबई। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर मुलुंड वेस्ट स्थित मिश्रा हाउस नंबर-1 में श्रद्धा और भक्ति के साथ उमापुत्र भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। गणपति बप्पा के विराजमान होते ही परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर परिवार एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेश भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया” के जयघोष के साथ बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा बप्पा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की जा रही है। परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को गणपति बप्पा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534