Mumbai News : बिरला स्टेट ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

मुंबई । देश की नामचीन कंपनी बिरला स्टेट वरली शाखा के पदाधिकारियों ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपने सहायक कर्मचारियों एवं मजदूरों के साथ शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में बिरला स्टेट वरली प्रमुख राहुल मेश्राम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन बिरला स्टेट प्रमुख सेफ्टी हरिश ख़ान ने किया।कवि विनय शर्मा दीप ने शिक्षक दिवस पर गुरु के सम्मान में गीत प्रस्तुत किए तथा शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के दूसरे राष्ट्रपति,महान दार्शनिक एवं शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ उनके जन्मदिन पर विद्यालय के बच्चों ने जन्मदिन मनाने का प्राविधान किया तो डॉ राधाकृष्णन ने कहा मेरा जन्मदिन न मनाकर आप सभी उक्त दिन को शिक्षक दिवस के रुप में मनाएं। डॉ राधाकृष्णन के वचनानुसार प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। मुख्य अतिथि राहुल मेश्राम ने शिक्षक दिवस को परिभाषित करते हुए कहा शिक्षक अर्थात गुरु सभी कार्य क्षेत्र में विद्यमान रहते हैं चाहे वह विद्यालय हो या औद्योगिक क्षेत्र,बांध काम क्षेत्र,व्यापार क्षेत्र सभी स्थानों पर सिनियर अपने जूनियर को कुछ न कुछ सिखाता रहता है जिसका अनुकरण करना चाहिए। उक्त समारोह में बिरला स्टेट से गिब्रान शेख,मि. जोसेफ, विजय राजाराम मोरे,मि. अभिषेक,टर्नर रहमान, टर्नर रोहित, टर्नर राजेश ठाकुर, लाइटन से किरण, कमल शर्मा, अभिजीत राठौड़ और बिरला नियारा प्रोजेक्ट के सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534