Jaunpur News : एसएसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन और यूपी-112 के वाहनों का किया निरीक्षण


जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लेते हुए वर्दी को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा नियमित व्यायाम और ड्रिल के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश दिए।

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव करने तथा कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने यूपी-112 के वाहनों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई, रखरखाव और उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता जांचने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने और आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने को कहा।

इसके बाद अर्दली रूम में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, सतर्कता और अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए गए।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534