उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत पहले दिन शनिवार को 550 जनगणना कर्मियों को सुपरवाइजर और प्रगणक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 फील्ड ट्रेनरों ने 11 कमरों में कर्मियों को जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल एन ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्य की जानकारी ली और मौके पर मौजूद फील्ड ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए कर्मियों को जनगणना संबंधी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझने पर जोर दिया।
जनगणना कार्य को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपरवाइजरों और प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को जनगणना कार्य के संचालन और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिम्मेदारियों के निर्वहन की जानकारी दी गई।
इस दौरान तहसीलदार रवि रंजन कश्यप सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया।
