Jaunpur News : 40 साल पुराने खड़ंजे पर इंटरलॉकिंग का काम रुकने से ग्रामीण परेशान


मड़ियाहूं। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र देकर गांव के रास्ते पर इंटरलॉकिंग का अधूरा काम पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आवागमन के लिए करीब 40 वर्ष पहले ईंट का खड़ंजा बिछाया गया था। समय-समय पर ग्राम प्रधानों द्वारा इसकी मरम्मत भी कराई जाती रही है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में उक्त रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है। इसके चलते रास्ते का काम अधूरा रह गया है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कहने पर संबंधित लोग विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इससे रास्ता अवरुद्ध होने की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा कराने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की। प्रार्थना पत्र देने वालों में धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार, ओमप्रकाश समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534