Jaunpur News : बाइक की टक्कर से पैदल जा रही 45 वर्षीय महिला घायल


जौनपुर। लाला बाजार में शनिवार को अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रही 45 वर्षीय महिला घायल हो गई। हादसा मसीदा बैंक के सामने हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, सीठापुर की तरफ जा रही माधुरी (45), पत्नी संजय, लाला बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही 112 नंबर एंबुलेंस और सिकरारा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534