Jaunpur News : वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन 6 अक्टूबर तक


जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में रिक्त होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। निर्वाचित सदस्यों आशुतोष सिन्हा (स्नातक) और लाल बिहारी यादव (शिक्षक) का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक लोक अवकाश को छोड़कर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपर आयुक्त (प्रथम), वाराणसी मंडल के न्यायालय कक्ष में दाखिल किए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन प्रक्रियाओं में निर्धारित चुनावी नियम लागू होते हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534