Jaunpur News : जौनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर मिला 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव


जौनपुर। जौनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के ट्रैक पर मंगलवार को करीब 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी जौनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जीआरपी के अनुसार, 6 अक्टूबर को थाना जीआरपी जौनपुर को एक अज्ञात व्यक्ति के ट्रैक पर मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो करीब 65 वर्षीय व्यक्ति का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही सामाजिक माध्यमों और अन्य माध्यमों से प्रयास किया जा रहा है। शव को जिला अस्पताल जौनपुर की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जीआरपी जौनपुर ने लोगों से अपील की है कि यदि मृतक की पहचान के संबंध में किसी को जानकारी हो तो थाना जीआरपी जौनपुर को सूचित करें। पुलिस ने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9454404463 जारी किया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534