Jaunpur News : विद्यार्थियों ने लिया सेवा स्वच्छता का संकल्प


सेवा पखवाड़ा: प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा संकल्प से प्रेरित होकर छात्रों ने की वृक्षों की सेवा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेवा के 25 वर्ष - "सेवा मेरा योगदान" थीम के अंतर्गत शुक्रवार  को  सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के अटूट सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एम.एस-सी. बायोटेक्नोलॉजी, बी.एस-सी. (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी एवं एम.एस-सी. फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने परिसर में वृक्षारोपण स्थल पर वृक्षों की सेवा, सफाई, निराई-गुड़ाई की तथा खाद व पानी देकर वृक्षों का संरक्षण किया। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, बायोटेक्नोलॉजी विभाग एवं कार्यक्रम के संयोजक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. राज कुमार की उपस्थिति में यह अभियान सम्पन्न हुआ।
डॉ. मनीष कुमार  गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवा के 25 वर्ष हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। वृक्षों में खाद-पानी देना और उनकी देखभाल करना ही प्रकृति की सच्ची सेवा है।
अंत में सभी विद्यार्थियों ने सेवा और स्वच्छता के संकल्प को निरंतर जारी रखने की शपथ ली।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534