Jaunpur News : मोहरियांव में रामलीला के तीसरे दिन केवट-राम संवाद, भरत मिलाप और सीता हरण का हुआ मंचन


सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहरियांव में आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन केवट-राम संवाद, भरत मिलाप, सीता हरण एवं बालि वध का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अजय शंकर दुबे ‘अज्जू भैया’ ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। उनके जीवन से हमें मर्यादा, त्याग, प्रेम, भाईचारे और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।

रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका सिंटू मिश्रा, लक्ष्मण की अवकाश तिवारी, सीता की आशीष विश्वकर्मा, केवट की ओमप्रकाश तिवारी, भरत की प्रशांत तिवारी, कौशल्या की अभिषेक चौबे, कैकेयी की कार्तिकेय विश्वकर्मा, सुमित्रा की आयुष विश्वकर्मा तथा शत्रुघ्न की भूमिका रौनक तिवारी ने निभाई।

इसी क्रम में खर की भूमिका अरविंद तिवारी, दूषण की पवन गुप्ता, मारीच की नन्हे दुबे, सुग्रीव की संतोष पांडेय ‘मिंटू’, हनुमान की सोनू तिवारी, अंगद की बड़े चौबे तथा रावण की भूमिका मोनू मिश्रा ने निभाई। अहिरावण के रूप में भास्कर तिवारी और शूर्पणखा के रूप में शुभम चौबे ने अभिनय किया।

कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और रामलीला के धार्मिक प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534