Jaunpur News : जौनपुर: बिजली के खुले स्विच बॉक्स दे रहे मौत को दावत

जौनपुर: नगर के चहारसू चौराहा,कसेरी बाजार स्थित खुले और टूटे हुए बिजली के बॉक्स वाकई राहगीरों, बच्चों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

जौनपुर शहर के हृदय कहे जाने वाले रिहायशी बाजार वाले इलाकों में बॉक्सों के दरवाजे टूटे हुए या गायब मिलते हैं और उनके भीतर के हाई-वोल्टेज नंगे तार बाहर लटकते रहते हैं, जो किसी भी बड़ी दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। दुर्घटना का कारण खंभे के नीचे खुले बॉक्स हैं। इनमें नंगे तार की चपेट में यदि कोई आ जाए तो करंट उसकी जान ले सकता है। लापरवाही का यह आलम शहर के मुख्य मार्ग में देखने को मिल रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534