Jaunpur News : अवैध पिस्टल से फायरिंग कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, असलहा बरामद


जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मझगवां खुर्द निवासी विनोद कुमार दुबे की तहरीर पर 2 अक्टूबर 2026 को जलालपुर थाने में संदीप यादव पुत्र अशोक यादव निवासी नेवादा और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदीप यादव के खिलाफ जलालपुर थाने में वर्ष 2020 से 2026 तक विभिन्न मामलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल राजदेव यादव और कांस्टेबल सौरभ तिवारी शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534