Jaunpur News : ज्ञान प्रकाश सिंह ने गौरा बाजार और बंजारेपुर में रामलीला का किया उद्घाटन


जौनपुर। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के गौरा बाजार और बंजारेपुर में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों का भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उद्घाटन किया। रामलीला का मंचन शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। आयोजकों ने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

गौरा बाजार में नवयुवक रामलीला समिति के अध्यक्ष शिशुवंश सिंह, संरक्षक सुरेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष सनी गुप्ता, शिवम सिंह, नवीन साहू और पूर्व प्रधान दीपक मिश्रा ने अतिथि का स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि रामलीला धार्मिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है।

वहीं, बंजारेपुर में आदर्श रामलीला समिति और भरतमिलाप समिति के कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय और माउंट लीटरा जी स्कूल के चेयरमैन डॉ. अरविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष सागर साहू और भरतमिलाप समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534