Prayagraj News : बार काउंसिल चुनाव में प्रशान्त सिंह अटल की ऐतिहासिक जीत


प्रयागराज। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य निर्वाचन में वर्तमान सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशान्त सिंह अटल ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। द्वितीय वरीयता के मतों की गणना में उन्होंने 7,088 मत प्राप्त कर निर्धारित कोटा हासिल कर लिया। 

प्रथम वरीयता की मतगणना में प्रशान्त सिंह अटल को 4,271 मत मिले थे। प्रथम चरण की गणना के बाद जीत के लिए 7,088 मतों का कोटा निर्धारित किया गया। इसके बाद द्वितीय वरीयता के मतों की गणना में उन्होंने निर्धारित कोटा प्राप्त कर अपनी सफलता सुनिश्चित की।

उनकी इस जीत का विशेष पहलू यह है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से समर्थन मिला है। पूर्वांचल, पश्चिमांचल, अवध, रुहेलखंड और बुंदेलखंड सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अधिवक्ताओं का समर्थन हासिल करना उनकी व्यापक लोकप्रियता को दर्शाता है। इसे बार काउंसिल के चुनावी इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता को प्रदेश के अधिवक्ता समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534