Jaunpur News : गौरीशंकर गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव, देर रात तक उमड़े श्रद्धालु


जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के गौरीशंकर गांव स्थित दुर्गा देवी मंदिर में श्री नव दुर्गा समिति की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। अष्टमी पर रविवार देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मां दुर्गा के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

महोत्सव के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और सुंदर सजावट से पूरा परिसर जगमगा उठा। समिति की ओर से आयोजन के पहले दिन से ही पंडाल को आकर्षक बनाने की तैयारियां की गई थीं।

रविवार रात विधि-विधान से मां दुर्गा की आरती की गई। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान भोलेनाथ समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में भक्ति गीतों पर नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुति देखने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

महोत्सव के दौरान गांव में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शशिकांत पटेल, कोषाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पटेल, सचिव सत्यनारायण पटेल, मंत्री ओमप्रकाश पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534